UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise, BTC Subject wise Full Syllabus

Deled News Team
9 Min Read

आज के इस पोस्ट मे हम आप सभी को बीटीसी/DELED प्रथम सेमेस्टर के सम्पूर्ण सिलैबस को देखेंगे की इसमे कितनी विषय होती है और कितने नंबर का होता है। साथ मे कौन कौन से टॉपिक पूछे जाते है और कितने नंबर पे  pass/fail होता है।

UP DELED प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रम

क्रम सं विषय अंक
1 बाल विकास 50
2 शिक्षण अधिगम के सिद्धांत 50
3 विज्ञान 25
4 गणित 25
5 सामाजिक विज्ञान 50
6 कम्प्युटर 25
7 हिन्दी 25
8 संस्कृत/उर्दू 25

नोट :

  1. परीक्षा हिन्दी माध्यम मे होगी।
  2. सभी विषय के लिए उत्तीर्णांक के लिए 50 % अंक होने चाहिए।

फेल/पास के नियम

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise: DELED मे बैक बहुत ही ज्यादा लगती है इसलिए तैयारी बहुत अच्छे से करे। बाकी मैं आपको बताने वाला हूँ की किस विषय मे कितने नंबर की अवश्यकता है सबसे पहले ध्यान ये देना है की जितनी भी विषय जिनका पूर्णांक 50 नंबर का है उन विषय मे 25 नंबर लाना अनिवार्य है और जिन विषय का पूर्णांक 25 नंबर का उन विषय मे 12 नंबर लाना अनिवार्य है और अगर क्रमशः 25,12 नंबर से कम आते है तो आपका back लग जाएगा उस विषय मे।

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise imp fact :- यदि आपका किसी 3 विषय मे बैक लग जाता है तो आपका पूरा सेमेस्टर back माना जाएगा और आपको फिर से पूरा सेमेस्टर की परीक्षा देनी पड़ेगी। यदि सिर्फ 1 या 2 विषय मे बैक लगती है तो सिर्फ उन्ही विषय की परीक्षा देनी पड़ेगी जिनमे बैक लगा है।

सभी विषय का टॉपिक wise syllabus

बाल विकास

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise कक्षा शिक्षण : विषयवस्तु-बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया

बाल विकास :-

  • बाल विकास का अर्थ, आवश्यकता तथा क्षेत्र
  • बाल विकास की अवस्थाएं (शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था) एवं उनके अन्तर्गत होने वाले विकास
  • शारीरिक विकास
  • मानसिक विकास
  • संवेगात्मक विकास
  • भाषा विकास – अभिव्यक्ति क्षमता का विकास
  • सृजनात्मकता एवं सृजनात्मक क्षमता का विकास
  • व्यक्तित्व का विकास- अर्थ, प्रकार
  • व्यक्तित्व परीक्षण के तरीके एवं समायोजन के उपाय
  • वैयक्तिक भिन्नता- अर्थ, कारक एवं महत्व
  • कल्पना, चिन्तन और तर्क का विकास
  • बाल विकास के आधार एवं उनको प्रभावित करने वाले कारक
  • वंशानुक्रम
  • वातावरण (पारिवारिक, सामाजिक, विद्यालयी, संचार माध्यम)

अधिगम (सीखना) का अर्थ तथा सिद्धान्त :-

  • अधिगम का अर्थ प्रभावित करने वाले कारक
  • अधिगम की प्रभावशाली विधियाँ
  • अधिगम के नियम-थार्नडाइक के सीखने के मुख्य नियम एवं सीखने में उनका महत्व
  • अधिगम के प्रमुख सिद्धान्त तथा कक्षा शिक्षण में इनकी व्यवहारिक उपयोगिता
  • थार्नडाइक का प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धान्त
  • पैवलव का सम्बद्ध प्रतिक्रिया का सिद्धान्त
  • स्किनर का क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धान्त
  • कोहलर का सूझ या अन्तर्दृष्टि का सिद्धान्त
  • प्याजे का सिद्धान्त
  • व्योगास्की का सिद्धान्त
  • सीखने का वक्र- अर्थ एवं प्रकार सीखने में उनका महत्व
  • पठार-अर्थ, कारण और निराकरण

 

अभिप्रेरणा

  • अर्थ प्रकार एवं महत्व
  • ध्यान, अर्थ, प्रकार ध्यान को प्रभावित करने वाले कारक
  • रुचि- अर्थ, प्रकार तथा बच्चों के रुचि का परीक्षण
  • स्मृति- अर्थ, प्रकार तथा अच्छी स्मृति के प्रभावी कारक
  • विस्मरण- अर्थ, कारण एवं महत्व
  • सांख्यिकी – अर्थ, महत्व एवं आंकड़ों का रेखा चित्रीय निरूपण
  • माध्य, माध्यिका एवं बहुलक

शिक्षण अधिगम के सिद्धांत

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise कक्षा शिक्षण : विषयवस्तु

  1. शिक्षण का अर्थ तथा उद्देश्य
  2. सम्प्रेषण
  3. शिक्षण के सिद्धान्त
  4. शिक्षण के सूत्र
  5. शिक्षण प्रविधियाँ
  6. शिक्षण की नवीन विधाएँ (उपागम)
  7. सूक्ष्म शिक्षण एवं शिक्षण के आधारभूत कौशल
  8. अपेक्षित अधिगम स्तर
  9. शिक्षण अधिगम सामग्री, प्रकार, विशेषताएं, निर्माण, प्रयोग तथा रखरखाव में सावधानियाँ
    • प्रोजेक्ट / सत्रीय कार्य
    • सन्दर्भ सूची

विज्ञान

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise विषय सूची

इकाई – 1 सजीव वस्तुएँ

इकाई – 2 – वनस्पति जगत

इकाई – 3 पौधों में प्रजनन व उसके प्रकार

इकाई – 4 मापन

इकाई – 5 – गति एवं बल

इकाई – 6 – पदार्थ एवं उसकी अवस्थायें

इकाई – 7- मॉडल तैयार करना

गणित

  UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise

इकाई 1 संख्या तथा संख्यांक का बोध, अंकों का ज्ञान, स्थानीय मान

इकाई 2 – गुणा तथा भाग की संकल्पना एवं संक्रियाएँ

इकाई 3 भिन्न की संकल्पना तथा गणितीय संक्रियाएँ –

इकाई 4 – दशमलव संख्या की अवधारणा, दशमलव संख्या में प्रयुक्त अंकों का स्थानीय मान तथा गणितीय संक्रियाएँ

इकाई 5 अपवर्तक (विभाजक) अपवर्त्य (गुणज), समापवर्तक तथा समापवर्त्य की अवधारणा

इकाई 6 – भाज्य तथा अभाज्य संख्याओं का अर्थ एवं लघुतम समापवर्त्य तथा महत्तम समापवर्तक की अवधारणा

इकाई 7 प्रतिशत का अर्थ, संकेत तथा प्रतिशत ज्ञात करना

इकाई 8 – अवर्गीकृत आंकड़ों का पिक्टोग्राफ, बार-ग्राफ तथा पाई ग्राफ द्वारा निरूपण

इकाई १ – सजातीय तथा विजातीय बीजगणितीय व्यंजकों का बोध, इनका जोड़, घटाना

इकाई 10 – तल, तलखण्ड, बिन्दु, रेखा, वक्र, रेखाखण्ड, किरण तथा कोण की संकल्पना 37-44

इकाई 11 – पटरी तथा परकार की सहायता से 60°, 90° तथा 120° का कोण बनाना

इकाई 12 – कोण के प्रकार (न्यूनकोण, समकोण तथा अधिककोण)

इकाई 13 – त्रिभुज, आयत, वर्ग तथा वृत्त की अवधारणा तथा इनके अंगों की जानकारी

इकाई 14 – परिमिति

सामाजिक विज्ञान

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise कक्षा शिक्षण : विषयवस्तु-सामाजिक अध्ययन

इतिहास :-

  • इतिहास का अर्थ, महत्व एवं जानने के स्रोत
  • पृथ्वी पर मानव की उत्पत्ति एवं विकास
  • नदी घाटी की सभ्यताएं
  • वैदिक कालः पूर्व एवं उत्तर वैदिक काल
  • महाजनपद काल
  • उपनिषद् काल- जैन एवं बौद्धधर्म

भूगोल :-

  • सौरमण्डल
  • मानचित्रण
  • ग्लोबः अक्षांश व देशान्तर रेखाएं
  • पृथ्वी के ताप कटिबन्ध
  • पृथ्वी की गतियाँ
  • महाद्वीप व महासागर
  • एशिया महाद्वीप में भारत
  • भारत की जलवायु, वनस्पतियाँ एवं वन्य जीव
  • खगोलीय संगठन

नागरिक शास्त्र :-

  • ग्रामीण एवं नगरीय शैली
  • ग्रामीण जीवन
  • नगरीय जीवन
  • जनपद स्तरीय प्रशासन
  • यातायात एवं सुरक्षा

अर्थशास्त्र :-

  • अर्थशास्त्र एक परिचय
  • राष्ट्रीय आय

हिन्दी

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise कक्षा-शिक्षणः विषयवस्तु

  • हिन्दी भाषा में ध्वनियों को सुनकर समझना एवं शुद्ध उच्चारण।
  • देवनागरी लिपि के समस्त लिपि संकेतों, स्वर, व्यंजन, संयुक्त वर्ण, संयुक्ताक्षर, मात्राओं का ज्ञान।
  • विलोम, समानार्थी, तुकान्त व समान ध्वनियों वाले शब्दों की पहचान ।
  • अल्प विराम, अर्धविराम, पूर्णविराम, प्रश्न वाचक, विस्मयबोधक, अवतरण चिन्ह, विराम चिन्ह का ज्ञान और उनका प्रयोग।
  • लेखन शिक्षण की विधियाँ और लिखना, सीखने में ध्यान रखने योग्य बातें-बैठने का ढंग, आंखों से कागज की दूरी, कलम पकड़ने की विधि, शिरोरेखा, लिपि, अक्षर की सुडौलता और उपयुक्त नमूने, अभ्यास, सुलेख, अनुलेख श्रुतलेख।

संस्कृत/उर्दू

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise कक्षा-शिक्षणः विषयवस्तु

  • आस-पास की वस्तुओं, पषु-पक्षियों के संस्कृत नाम की जानकारी।
  • संज्ञा, लिंग, एवं वचन की जानकारी।
  • संज्ञा एवं सर्वनाम शब्दों के सभी विभक्तियों तथा वचनों का ज्ञान।
  • धातु रूप के अन्तर्गत लट् एवं लंङ्, लकार का प्रयोग।
  • संज्ञा एवं सर्वनाम शब्द के अनुरूप क्रिया के प्रथम, मध्यम एवं उत्तम पुरूषों का प्रयोग।
  • सरल संस्कृत वाक्यों का हिन्दी में अनुवाद।
  • वन्दना एवं नीतिपरक वाक्यों का सस्वर वाचन ।
  • श्लोकों तथा नीतिपरक वाक्यों का अर्थ ज्ञान।
  • एक से बीस तक की संस्कृत संख्याओं का ज्ञान।
  • संभाव शिक्षण विधाएँ – शिक्षक प्रशिक्षुओं को गेम, वीडियो क्लिप, ऑडियो क्लिप, करके सीखना, उच्चारणाभ्यास, अनुकरण वाचन, सामूहिक कार्य, खेल, अंभिनय, श्यामपट्ट, चार्ट, मॉडल, चित्र, शब्द कार्ड व पट्टिका के द्वारा गतिविधियाँ कराते हुए शिक्षण अधिगम सिखाना।

कम्प्युटर

UP DELED 1st Semester Syllabus Subject wise विषय सूची 

  • कम्प्युटर का परिचय
  • कम्प्युटर सिस्टम
  • सिस्टम सॉफ्टवेयर
  • सामान्य एप्लिकेशन पर कार्य
  • डॉक्युमेंटेशन एवं प्रॉफेश्नल उपयोग के लिए सॉफ्टवेर एप्लिकेशन का प्रयोग

Share This Article
Follow:
D.El.Ed News एक शैक्षणिक वेबसाइट है जिसमें शिक्षा जगत से जुड़ी लगभग सभी खबरें पोस्ट की जाती हैं, TET, CTET, D.El.Ed से जुड़ी सभी सूचनाएं, नवीनतम जानकारी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरियां, परिणाम delednews .com पर उपलब्ध है। हम एक तेजी से बढ़ती शैक्षिक वेबसाइट हैं।
Leave a comment