UP SUPER TET NEWS TODAY: यूपी में 22 हज़ार पदों पे जल्द भरे जाएँगे शिक्षक, इस दिन से आवेदन

Deled News Team
4 Min Read
UP SUPER TET NEWS TODAY

UP SUPER TET NEWS TODAY: नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है आप सभी शिक्षक भर्ती को लेके काफ़ी परेशान है लेकिन अब वो घड़ी आ रही है जब शिक्षक भर्ती का जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाला है तो हो जाइए तैयार क्यूकी जल्द जारी होने वाला है शिक्षक भरी का नोटिफिकेशन, तो आइए जानते है विस्तार से इस खबर को-

UP SUPER TET NEWS TODAY: माध्यमिक शिक्षा में जल्द भरे जाएंगे समूह घ के 22 हजार से अधिक पद

UP SUPER TET NEWS TODAY: माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ‘घ’ के 22230 पदों को शीघ्र भरने की तैयारी है। यह सभी भर्तियां आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएंगी। मंडल स्तर पर पात्रों का चयन कर यह भर्तियां पूरी की जाएंगी। इसके लिए मंडल स्तर पर मण्डलायुक्त के दिशा निर्देशन में भर्ती अभियान चलाया जाएगा। अभियान को पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए विभाग अधिकारियों के साथ-साथ मंडलायुक्त द्वारा नामित विभागों के अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी। जो भर्तियों को पूरा करा कर प्रदेश भर में माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ‘घ’ के अन्य सभी रिक्त पद भर जाएंगे। ये सभी रिक्त पद राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के हैं। जिन्हें इस साल सितम्बर के अन्त तक भर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ‘घ’ जिसमें परिचारक समेत अन्य पद शामिल हैं, के कुल 42170 स्वीकृत पद हैं। इनमें राजकीय के 144 पद हैं जबकि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 42026 स्वीकृत पद हैं। इन स्वीकृत पदों में 50 फीसदी से भी कम कुल 19,874 पद सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में और 66 पद परिचारक अथवा समूह ‘घ’ के भरे हुए हैं। इस प्रकार से राजकीय में 78 तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 22152 पद रिक्त हैं। बताया जाता है कि समूह ‘ग’ में नियुक्ति के लिए भी सरकार की ओर से नियमावली तैयार की जा रही है।

UP SUPER TET NEWS TODAY
UP SUPER TET NEWS TODAY

UP SUPER TET NEWS TODAY: वहीं, कुछ दिनों पहले लखनऊ में सीएम ने उच्च शिक्षा के अफसरों के साथ बैठक कर भर्तियां शीघ्र शुरू करने के कड़े निर्देश दिए हैं, जिससे शिक्षा सेवा चयन आयोग पर भर्तियां जल्द शुरू करने का दबाव भी है। हालांकि, नई नियमावली तैयार होने तक भर्तियां शुरू नहीं का जा सकेंगी। आयोग ने बीते दिनों नियमावली बनाने के लिए कमेटी का गठन किया था और कमेटी ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि कमेटी दो सप्ताह के भीतर प्रस्तावित नियमावली आयोग को सौंप सकती है।

UP SUPER TET NEWS TODAY: इसके बाद आयोग की बैठक में नियमावली पर मुहर लगाई जाएगी और फिर अंतिम मंजूरी के लिए नियमावली शासन को प्रेषित की जाएगी। शासन स्तर से नियमावली को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्तियां शुरू कर सकेगा। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके तकरीबन 1.14 लाख अभ्यर्थियों और टीजीटी- पीजीटी के लिए आवेदन करने वाले 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को दो साल से भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है।

 

Official Website 

 

super tet,super tet news,up tgt vacancy kab aayegi,super tet vacancy,super tet vacancy 2024,supertet eligibility,lokesh sir,super tet latest news,super tet prt notification kab aayega,super tet preparation,supertet prt,supertet prt 2024,supertet,super tet kab hoga,supertet course,supertet prt vacancy,up supertet,supertet syllabus,supertet new syllabus,up tet 2024,up tet 2024 exam date,uptet exam date,super tet up tet latest update

Share This Article
Follow:
D.El.Ed News एक शैक्षणिक वेबसाइट है जिसमें शिक्षा जगत से जुड़ी लगभग सभी खबरें पोस्ट की जाती हैं, TET, CTET, D.El.Ed से जुड़ी सभी सूचनाएं, नवीनतम जानकारी, सरकारी योजनाएं, सरकारी नौकरियां, परिणाम delednews .com पर उपलब्ध है। हम एक तेजी से बढ़ती शैक्षिक वेबसाइट हैं।
Leave a comment