नमस्कार दोस्तों जैसा की आप सभी को पता है की डीएलएड 2nd और 4th सेमेस्टर की परीक्षाएँ 8 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक ही है। वही पर 2nd सेमेस्टर मे पेपर लीक को लेके हड़कंप मच गया है। अब देखने वाली बात ये है की क्या इसको लेकर जांच होती है या पेपर दुबारा कराया जाएगा।
जब पेपर आउट होने की बात पर मच गया हड़कंप
चित्रकूट: शंकर बाजार स्थित श्री गंगाप्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में बीटीसी की दूसरी पाली परीक्षा के दौरान मंगलवार को उस समय हडकंप मच गया, जब एक छात्रा के पति ने पर्चा लीक होने का आरोप लगा दिया। बताया जाता है कि मामला गंभीर रूप लेता देख पुलिस उसको कोतवाली ले गई। हालांकि इस संबंध में डायट प्राचार्य ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। बता दें कि जनसेवा इंटर कॉलेज में मंगलवार को दूसरी पाली में डायट के छात्रों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान परीक्षा शुरू कराने के लिए एक छात्र के मोबाइल में कोई वीडियो आया और इसके बाद छात्रों में हलचल मच गई। एक छात्रा के पति ने आरोप लगा दिया कि पेपर आउट हुआ है। डायट प्राचार्य आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जब मामला आएगा तो देखा जाएगा पेपर आउट की बात भी सही नहीं है। रही छात्रों को बैठाने की बात तो यह केंद्र व्यवस्थापक का मामला है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेंटर में सीटिंग प्लान रोलनंबर के अनुसार होता है। उन्होंने बताया कि उनको पेपर लीक होने की कोई जानकारी नहीं है। बताया कि पेपर ट्रेजरी में रखा होता है, लीक आउट कैसे हो सकता है। परीक्षा कराने का काम डायट प्राचार्य का होता है यहां से केंद्र निर्धारण और अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। सोशल मीडिया का जमाना है, क्या हुआ क्या नहीं पता किया जाएगा। यह जांच का विषय है।
क्या पेपर होगा रद्द
जैसा की आप सभी को पता है की पेपर लीक को लेकर खबर सामने आई है लेकिन अभी तक इसकी कोई भी वैधानिक पुष्टि नही हुई है अतः इस प्रकार की खबर पे बिलकुल ध्यान न दें की पेपर रद्द होगा और भविष्य मे अगर ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना आती है तो आप सभी के साथ share किया जाएगा।
यहाँ भी देखे –
UP DELED 2nd Semester प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास Hand Writing Notes, Deled 2nd Semester Notes
UP DELED 2nd Semester Science Hand Writing Notes, Deled 2nd Semester Notes
UP DELED 2nd Semester English Hand Writing Notes, Deled 2nd Semester Notes
परीक्षा का नाम |
UP DELED/BTC |
सेमेस्टर |
2ND, 4TH |
परीक्षा माह |
JANUARY |
आधिकारिक वैबसाइट |